एक ही घर को चोरों ने लगातार तीसरी बार बनाया निशाना,नकब काटकर उड़ाया सोने चांदी का जेवर ,पुलिस की सक्रियता पर उठा सवाल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शिकारपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कोदईला में रामवती पत्नी स्व.राम अवतार के घर में विगत 3 वर्षो से लगातार चोरी हो रही है।चोर लगातार तीसरी बार नकब काट कर 5 अदद सोने तथा चांदी के जेवर एवं 10 अदद कपड़े ले कर फरार हो गए।पुलिस चौकी से महज चंद फासले पर ही लगातार चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं तो मामले का पर्दाफाश न कर पाने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा हो गया है। शिकारपुर चौकी से एक किमी दूर कोदईला एन एच 730 के सटे सड़क के किनारे रामवती देवी अपने घर अकेली रहती हैं।बीती रात चोरों ने एक ही दीवार में दो जगह सेध मारकर 5 अदद सोने चांदी के गहने लेकर भाग निकले,जबकि अपने घर के दरवाजे पर रामवती देवी(75वर्ष)सोई हुई थीं।सबसे अहम बात यह है कि रमावती देवी सुनने में असमर्थ हैं इसलिए वह किसी भी प्रकार की आवाज महसूस नहीं कर सकीं।सुबह जब रमावती राशन छुड़ाने के लिए राशन कार्ड निकालने गई तो उन्होंने देखा कि कपड़े अस्त व्यस्त पड़े हैं और पीछे नकब कटा है तो जोर जोर से चिल्लाकर रोने लगीं।आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे।चोरी की खबर सुनकर नजदीकी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह अपने सभी हमराहियो सहित मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया व पीड़ित रामवती देवी के हाथो से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर चोरों का पता लगाने में जुट गए।रमावती देवी की दो संतान तथा परिवार में और भी लोग हैं लेकिन रमावती अपने घर में अकेले बनाती खाती गुजर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला